पटना। राज्य में एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से संचालित डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होगी। इसके लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को 1048 पदों (प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक) पर नियुक्ति के लिए अधियाचना सौपी गई है। ये बातें एससी-एसटी कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कही। मंत्री गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में मंत्री ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और 100 दिनों की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में माननीय मंत्री पासवान ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में सफाई कर्मी, नाई, माली समेत कई कर्मियों के लिए 365 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सहयोग शिविर के बारे में मंत्री जी ने कहा कि विकसित बिहार बनाने में इसकी अहम भूमिका है।
मंत्री ने बताया कि चार प्रखंडों में 720 क्षमता वाले नए डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इनमें वैशाली जिले का पातेपुर, पश्चिम चंपारण जिले का नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर जिले का मीनापुर और खगड़िया जिले का खगड़िया प्रखंड शामिल हैं। इसके अलावा, 18 जिलों में स्वीकृत सावित्रीबाई फुले छात्रावासों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता के लिए महत्वपूर्ण किसी भी मामले से उन्हें तुरंत अवगत कराया जाए। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की है, जिसमें एससी-एसटी विभाग का भी अन्य विभागों के साथ अहम भूमिका है। इसके अलावा अत्याचार अधिनियम के तहत 121 आश्रितों की नियुक्ति की गई है। सरकार हर प्रखंड में डॉ अम्बेडकर कल्याण छात्रावास स्थापित करने जा रही है तथा हर विधानसभा क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है। बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत महादलित टोलों में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक 4983 सामुदायिक भवन पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 1025 का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री श्री पासवान ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…