बिहार

Bihar Divas News: बिहार दिवस की तैयारी को लेकर एसीएस ने की अधिकारियों के साथ बैठक – सभी जगह व्यवस्था करने का निर्देश

Spread the love

Bihar News, पटना : बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने सोमवार (9 मार्च) को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और कई अति आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने बिहार दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। अपर मुख्य सचिव ने चरणबद्ध तरीके से सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की और कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी 22 से 24 मार्च तक तीन स्थलों, गांधी मैदान, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रविन्द्र भवन में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कायर्क्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था कराने के लिए पीएचईडी और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि वहां आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सकें। उन्होंने विधि व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुगम ट्रैफिक संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन तथा सुगम आवागमन का मैपिंग एवं इसका प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, लोकनाटक, रंगमंच आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा। सभी संबंधित पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।

इस मौके पर पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, बीएसइआईडीसी की निदेशक श्रीमती इनायत खां, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर, राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार, निदेशक, प्रशासन मनोरंजन कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

17 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

18 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

20 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

20 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

20 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

21 hours ago