बिहार

Bihar Dhan Kharidi New: खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा धान: पैक्सों और व्यापार मंडलों के माध्यम से होगी खरीद

Spread the love

Bihar News: पटना । सहकारिता विभाग ने कहा है कि राज्य में किसानों से धान की अधिप्राप्ति नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चलेगी। अर्थात किसानों से धान की खरीदारी फरवरी तक की जाएगी। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अन्तर्गत पंचायत स्तर पर पैक्स एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के माध्यम से किसानों से धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा। जिसमें साधारण धान की खरीद 2369 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी। वहीं ग्रेड-‘A’ धान के लिए किसानों को 2389 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

पैक्सों और व्यापार मंडलों के जरिए होने वाली इस धान की खरीदारी से किसानों को बिचौलियों के शोषण से सुरक्षा मिलती है। साथ ही साथ किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने से अच्छी आय भी होती है। धान क्रय के बाद राशि का भुगतान सीधे किसान के नामित खाते में पीएफएमएस के माध्यम से किया जायेगा। कृषि विभाग के पोर्टल dbtagriculture.bihar.gov.in पर किसान निबंधन कराकर धान की बिक्री कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक किसानों के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर धान की संभावित मात्रा एवं भूमि संबंधी अद्यतन विवरणी प्रविष्ट करना आवश्यक होगा। कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधन 15 सितम्बर, 2025 से ही प्रारंभ है।

भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें पैक्स या व्यापार मंडल 

सहकारिता विभाग ने कुछ दिनों पूर्व ही अपने एक निर्देश में पैक्सों और व्यापार मंडलों को कहा था कि धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ होने के पहले सभी पैक्स/व्यापार मंडल भंडारण की व्यवस्था, नमी मापक यंत्र, माप-तौल यंत्र का नवीकरण, किसानों का आधार आधारित सत्यापन के लिए आवश्यक उपकरण, बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराना आदि सुनिश्चित कर लें। धान खरीद का काम अंकेक्षित तथा गैर-प्रमादी पैक्स/व्यापार मंडलों के माध्यम से किया जाएगा। वहीं विभाग ने कहा है कि निबंधन/अधिप्राप्ति कार्य में असुविधा होने पर या कोई जानकारी लेने के लिए किसान टॉल फ्री नम्बर-1800 1800 110 पर फोन कर सकते हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

8 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

8 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

10 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

10 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

11 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

11 hours ago