मध्यप्रदेश

Bhopal News: NSUI ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

Spread the love

भोपाल : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा आज यानी सोमवार (11 मई ) को राजधानी भोपाल में गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने एवं मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग में छात्रों ने छात्र अधिकारों और गौ माता के संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

मशाल जुलूस में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , भोपाल जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना,कॉंग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी , NSUI प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, भोपाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल मंडलोई सहित कांग्रेस एवं NSUI के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से दबाया जा रहा है। छात्र संघ चुनाव नहीं होने से युवाओं की नेतृत्व क्षमता प्रभावित हो रही है।

पूर्व विधायक पीसी शर्मा ने कहा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कॉंग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा कि मैने ये गंभीर विषय मप्र विधानसभा में उठाया परन्तु जिस तरह से देश और प्रदेश में निरंतर गौ हत्या के मामले सामने आ रहे बहुत चिंता जनक है जिस तरह सरकार ने गौ मांस को टैक्स फ्री कर रखा है वह सरकार की गौमाता पर दोमुंही नीति को उजागर करता है।

प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसके बावजूद प्रदेश में गौवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सड़कों पर गौवंश की दुर्दशा और गौशालाओं की बदहाल स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है। NSUI ने मांग की कि गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित कर उनके संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए गौशाला निर्माण कार्य प्रदेशव्यापी स्तर पर बढ़ना चाहिए एवं मृत गोवंश का अंतिम संस्कार ससम्मान किया जाए जिसकी शासन स्तर पर व्यवस्था की जाए।

NSUI के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के छात्र संगठन से डरती है इसलिए प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद करवा दिए हैं जबकि आज मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री और वरिष्ठ नेता इसी छात्र संघ नर्सरी से निकले हुए छात्र नेता हैं हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश में अभिलंब छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं जिससे प्रदेश के छात्र नेताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उचित मंच मिल सके।

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि NSUI हमेशा छात्रों, युवाओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता के संरक्षण की मांग को लेकर यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो NSUI प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

मशाल जुलूस में NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर एवं सैयद अल्तमस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, NSUI कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। मशाल रैली के दौरान छात्रों में पुलिस की कमजोर जांच रिपोर्ट से असलम चमड़े की जमानत होने पर भारी आक्रोश देखने को मिला , कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से NSUI की दोनों मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

मशाल रैली को रोकने के लिए न्यू मार्केट में पुलिस का भारी बल उपस्थित रहा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

19 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

19 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

21 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

21 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

22 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

22 hours ago