मध्यप्रदेश

Bhopal News: भोपाल में फर्जी अस्पतालों को संरक्षण, शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप

Spread the love

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भोपाल में संचालित फर्जी अस्पतालों, फर्जी स्टाफ और नियमविरुद्ध मेडिकल संस्थानों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें खुला संरक्षण दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इन अनियमितताओं को उजागर करने पर उन्हें धमकाने और झूठे प्रकरण में फँसाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

रवि परमार ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से भोपाल के विभिन्न निजी अस्पतालों, नर्सिंग कॉलेजों और पैथोलॉजी लैब्स में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं को लेकर लगातार लिखित शिकायतें कर रहे हैं। इन शिकायतों के साथ पर्याप्त दस्तावेज साक्ष्य भी संलग्न किए गए, बावजूद इसके सीएमएचओ कार्यालय द्वारा किसी भी मामले में न तो निरीक्षण दल भेजा गया और न ही पंजीयन निरस्तीकरण अथवा दंडात्मक कार्रवाई की गई।

जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई द्वारा 05 दिसंबर 2025 को उन्होंने सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा को उनके कार्यालय में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रितेश रावत एवं डॉ. अभिषेक सेन द्वारा तैयार की गई कूटरचित एवं फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट की जानकारी दी। इस पर सीएमएचओ ने स्वयं मामले को गंभीर बताते हुए लिखित शिकायत देने को कहा और कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद 11 दिसंबर 2025 को रवि परमार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित सीएमएचओ भोपाल को विस्तृत शिकायत की गई थी । 12 दिसंबर 2025 को सीएमएचओ द्वारा संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया, जिसमें तत्काल साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश थे, किंतु 25 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

अक्षय तोमर ने बताया कि जब एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा इस संबंध में बार-बार सीएमएचओ से संपर्क किया तो हर बार केवल “देखते हैं, करवाते हैं” जैसे जवाब दिए गए। हाल ही में सीएमएचओ कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान जब उन्होंने “तत्काल” शब्द के अर्थ पर सवाल उठाया, तो सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. रितेश रावत द्वारा कथित रूप से उन्हें धमकाया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह पूरी घटना सीएमएचओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

रवि परमार ने आशंका जताई कि सीएमएचओ द्वारा शिकायतों से बचने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध झूठा मामला दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी धमकी उन्हें पूर्व में भी दी जा चुकी है।

एनएसयूआई प्रतिनिधि मंडल ने हबीबगंज थाने पहुंच कर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:
– सीएमएचओ कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज तत्काल सुरक्षित कर निष्पक्ष जांच की जाए
– फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए
– भोपाल में फर्जी अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों को संरक्षण देने की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो

NSUI ने कहा है कि यदि इस पूरे मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन और न्यायालयीन कार्यवाही का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा ।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

13 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

13 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

15 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

15 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

16 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

16 hours ago