छत्तीसगढ़

बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के मुद्दे ने ट्वीटर में किया ट्रेंड, बर्खास्त शिक्षक लगाए पीएम मोदी से आस

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ 30 मार्च आगमन हुआ, जहां उन्होंने करोड़ों की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हालांकि, इस दौरान एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा जो मीडिया और जनमानस का केंद्र बना, वह था बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों का आंदोलन।

जानकारी के मुताबिक, इन सहायक शिक्षकों को डेढ़ वर्ष की सेवा के पश्चात बर्खास्त कर दिया गया था, जिससे वे पिछले कई महीनों से अपनी सेवा बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले, इन शिक्षकों ने बिलासपुर में अपनी सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

बता दे कि कल (30 मार्च ) प्रधानमंत्री के आगमन के समय, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। ट्विटर पर “ModiJi Support CGBEd” के नाम से यह मुद्दा ट्रेंड करता रहा, जो शाम 4:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक शीर्ष रुझानों में शामिल रहा। इस सोशल मीडिया अभियान ने पूरे देश का ध्यान इस महत्वपूर्ण समस्या की ओर आकर्षित किया।

भारत के मुख्यधारा मीडिया ने भी इस खबर को कवर किया और यह बताया कि कैसे बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों का भविष्य अनिश्चितता में लटक रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों ने इन शिक्षकों के समायोजन के समर्थन में अपनी आवाज उठाई और सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षको ने इस ट्रेंड और मीडिया कवरेज को अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी सेवा सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें उनके हक का न्याय मिले।

बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने कहा कि उन्हें आशा है कि उनकी पीड़ा आदरणीय प्रधानमंत्री जी तक पहुंची होगी क्योंकि नरेंद्र मोदी जी जनहित के फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। यदि यह मुद्दा उन तक पहुंचा है, तो हमें विश्वास है कि हमारा जल्द ही समायोजन होगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

2 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

4 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

5 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

5 hours ago