छत्तीसगढ़

B.ed सहायक शिक्षक सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ किया चक्का जाम

रायपुर- सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर पिछले एक माह से धरना प्रदर्शन कर रहे B.Ed सहायक शिक्षकों के अभिभावकों ने आज रायपुर में शांतिपूर्ण अनुनय यात्रा का प्रयास किया। उनका उद्देश्य सरकार और प्रशासन तक अपनी व्यथा पहुंचाना था। इस यात्रा के लिए पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस बल ने भारी संख्या में तैनाती करते हुए और बेरिकेट्स लगाकर मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में उन्हें रोक दिया।

इस अवरोध से निराश अभिभावकों ने अपनी मांगों को लेकर रायपुर  के मरीन ड्राइव और नेशनल हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यह स्थिति अभिभावकों के आक्रोश और अपनी मांगों को लेकर उनकी गहरी चिंता को दर्शाती है।

गौरतलब है कि B.Ed सहायक शिक्षक पिछले एक महीने से रायपुर के धरना स्थल पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई शांतिपूर्ण प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक उनसे किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने मुलाकात नहीं की। इस उदासीनता से शिक्षक और उनके परिजन गहरे आहत हैं।

अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सहायक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और समायोजन के अभाव में न केवल शिक्षकों का भविष्य खतरे में है, बल्कि इससे उनकी संतानें और पूरा परिवार भी प्रभावित हो रहा है।

हम मांग करते हैं कि शासन तत्काल इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान ले और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए।

बीएड सहायक शिक्षकों के अभिभावकों का आह्वान:
“हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हमारी अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं। यदि हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है। साथ ही हम सपरिवार आगामी चुनावों का बहिष्कार भी करेंगे”

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

4 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

4 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

7 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

7 hours ago