Spread the love

रायगढ़ : एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र अमलडिहा-1, ग्राम पंचायत पचेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल  aww.ebharti.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश, नियम एवं शर्तों का अवलोकन परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।