बिहार

दिल्ली के बाद अब मुंबई में बनेगा बिहार भवन: कैंसर मरीजों को मिलेगी खास सुविधा

Spread the love

Bihar News, पटना। अब दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी बिहार भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से संबंधित विस्तृत योजना तैयार की गई है। यह जानकारी भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बिहार भवन के निर्माण की योजना है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेसमेंट समेत करीब 30 मंजिला होगा। इसके निर्माण को लेकर मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 314 करोड़ 20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इससे इस परियोजना को अधिक गति मिलेगी। इस भवन में सरकारी कार्यों, बैठकों और आवासन की सुविधा होगी। खासकर बिहार से कैंसर का इलाज कराने के लिए मुंबई आने वाले लोगों के रहने के खासतौर से इंतजाम होंगे।

विभागीय सचिव कुमार रवि ने बताया कि मुंबई में बिहार भवन के निर्माण का निर्णय बिहार की प्रगति एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां बिहारवासियों को खासकर कैंसर जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए डोरमेट्री समेत अन्य विशेष सुविधाएं होगी।
यह होगी भवन की खासियत

मुंबई में बनने वाला यह बिहार भवन करीब 0.68 एकड़ में बनेगा। इस बहुमंजिला इमारत की ऊंचाई जमीन से 69 मीटर होगी। इसमें 178 कमरें होंगे। इसमें मरीजों और परिजनों के लिए 240 बेड की क्षमता वाला डोरमेट्री होगा। सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल/डबल डेकर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें एक बार में 233 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां 72 लोगों के बैठने की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल के अलावा कैफेटेरिया, मेडिकल रूम समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

15 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

15 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

17 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

17 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

18 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

18 hours ago