Spread the love

रायपुर: बता दे की रायपुर शहर में स्मार्ट सिटी के तहत लगभग सभी मार्गों एवं चौक चौराहा में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है इसके माध्यम से वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन एवं अनुशासन लाने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल श्री विकास कुमार के निर्देशन पर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के द्वारा जिन वाहन चालकों का ई-चालान माननीय न्यायालय में पेंडिंग है उनके घर पर यातायात पुलिस नोटिस लेकर पहुंच रही है साथ ही पेंडिंग ई-चालान का निराकरण करवाया जा रहा है । ई चालान का भुगतान नहीं करने पर वाहन जप्त की भी कार्यवाही की जा सकती है।विगत दो दिनों में 135 वाहनो पर की गई कार्यवाही!

अपील: वाहन चालकों से यातायात पुलिस रायपुर अपील करती है कि जिनका दिसंबर 2025 के पूर्व का माननीय न्यायालय में ई चालान पेंडिंग है वे कार्यालयीन समय में यातायात कार्यालय कालीबाड़ी रायपुर में पहुंच कर आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई 2026 हेतु दिनांक 5 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाए अन्यथा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।