आज राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरण रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा।
शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ासा उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे।
रायपुर के कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और SSP संतोष सिंह ने टैंक पर फूल चढ़ाकर सेना का स्वागत किया। अफसरों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता जय के नारे भी लगाए। बता दे की 5-6 अक्टूबर को होने जा रही , सैन्य प्रदर्शनी में मध्य भारत के सबसे वरिष्ठ सैन्य अफसर जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टीनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत शिरकत करेंगे। इसमें सेना के जाबांज सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।