Spread the love

Raipur: राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने वाला है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ED का दफ्तर बनेगा। दरअसल ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए करीब 4000 स्क्वायर फीट जगह मांगी थी। इसके बाद नगर निगम की MIC बैठक में खाली पड़े पुराने महापौर बंगले को ED को देने का फैसला लिया गया।

पुराना महापौर बंगला काफी समय से खाली पड़ा है, लेकिन अब इसमें रौनक लौटेगी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी एमआईसी की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है।