चौपाल संदेश, रायपुर : छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये के जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि टुटेजा 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में भी आरोपित हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष दर्ज डीएमएफ प्रकरण की गहन जांच में टुटेजा के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं।
