चौपाल संदेश, नई दिल्ली । सोमवार (23 फरवरी) को इंदिरा भवन में असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर असम स्क्रीनिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें चुनावी रणनीति, संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमेन प्रियंका गांधी ने की। इस दौरान महासचिव जितेंद्र सिंह, असम काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई,असम विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सेखीया सहित स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के चयन पर गंभीरता से समीक्षा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाएगी।
बैठक में नेताओं ने स्पष्ट किया कि असम की जनता बदलाव चाहती है इसको ध्यान मे रखकर योग्य, संघर्षशील एवं जनप्रिय चेहरों को अवसर देने पर विशेष जोर दिया गया।