Spread the love

विश्‍व पर्यटन दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। लोगों को एक दूसरे से जोडे़ रखने और अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने में पर्यटन की भूमिका को दर्शाने के उद्देश्‍य से हर साल 27 सितम्‍बर को यह दिवस मनाया जाता है। इस साल का विषय है- पर्यटन और शांति। इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य भावी पीढ़ियों के लिए दीर्घकालिक और न्‍यायसंगत पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।

पर्यटन मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्‍ली में विश्‍व पर्यटन दिवस 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विकास और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने में पर्यटन की भूमिका पर बल दिया जाएगा। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्‍ठ पर्यटन गांव पुरस्‍कार के विजेता की घोषणा की जाएगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।