Spread the love

पटना : शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में कक्षा-1 में नामांकन कराने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित किया है। अभिभावक अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।

विदित हो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने आवदेन करने की तिथि में विस्तार करते हुए 15 फरवरी तक अंतिम तिथि निर्धारित किया है। आवेदनों का सत्यापन 18 फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में 24 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से निर्धारित तिथि के अंदर पंजीयन कराने और बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के इस अवसर का लाभ दिलाने की अपील की है।