Spread the love

Maharashtra News, मुम्बई : महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार के निधन के बाद शुरू हुए सत्ता समीकरणों के बीच अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। खबर है कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद का प्रस्ताव औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। अब अगला कदम 31 जनवरी को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें आधिकारिक तौर पर विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

जानकारी के मुताबिक , इसके तुरंत बाद ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकती हैं। डिप्टी सीएम के तौर पर सुनेत्रा पवार न केवल अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगी, बल्कि बारामती और एनसीपी के समीकरणों को भी नया संतुलन देने पर काम करेंगी।

सुनेत्रा पवार को शनिवार दोपहर मुंबई में एक बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानमंडल दल के नेता के रूप में चुना जाएगा। सुनेत्रा पवार शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेती हैं तो महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी।