Spread the love

रायपुर। राजीव युवा उत्थान योजना के तहत जिले के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेल्वे, बैंकिंग, एस.एस.सी. अन्य के लिए निःशुल्क कोचिंग दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें 100 सीटों के लिए आवेदन मंगाया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 15 जनवरी 2026 तक आवेदन करना होगा। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित की गई है। इसके अलावा वर्गवार 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसमें विद्यार्थियों को एक हजार रूपए स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान है। विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन अवधि में अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर (पुराना आयुक्त आदिम जाति कार्यालय) अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, रायपुर कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक 40 में जमा कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश परीक्षा की तिथि पृथक से सूचित की जाएगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।