Spread the love

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम की घोषणा की, जहां वह हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और समर्थकों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि वह 26 सितंबर को करीब 12.30 बजे नमो ऐप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ इंटरैक्टिव सत्र से पहले समर्थकों से सवाल और सुझाव मांगे

पीएम मोदी ने एक्स पर एक लिंक भी साझा किया और ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ इंटरैक्टिव सत्र से पहले समर्थकों से सवाल और सुझाव मांगे है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “हरियाणा विधानसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ता, वॉलंटियर और समर्थक हर बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प ले चुके हैं। उनसे नमो ऐप के जरिए 26 सितंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में संवाद का सौभाग्य मिलेगा।