पटना । जनसुराज पार्टी ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अगले देढ़ माह में पार्टी संगठन को नये सिरे से तैयार किया जायेगा। शनिवार को पार्टी के सूत्रधार अशांत किशोर की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि नये संगठन निर्माण तक भंग कमेटी अपना कार्य करती रहेगी। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य के सभी 12 प्रमंडलों का दायित्व सौंपा है जो अपने अधीनस्थ जिलों में नये सिरे से प्रभावी और क्रियाशील संगठनात्मक ढांचे का निर्माण करेंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय नयी कमेटी के गठन तक काम करेगी पुरानी कमेटी 21 दिसंबर को पटना में पार्टी के सामान्य परिषद की बैठक होगी पार्टी नेताओं की यह टीम व्यापक चर्चा करके अपनी हार के कारणों का पता लगाएगी। साथ ही अनुशासनहीनता भीतरघात के लिए दोषी नेताओं संबंध में पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।
By Ali Ahmad | Published on: November 23rd, 2025 - 6:06 AM (IST)
