पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने एनडीए के सीट बंटवारे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से एलाईस पार्टनर के सामने नतमस्तक हो गई है। और भुंजा पार्टी के लोगों ने जनता दल यू को कहां पहुंचा दिया है, यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा पूरी तरह से एनडीए में ठगे गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी चुप्पी साधे हुए है। 15 ग्राम की मांग करने वाले जीतन राम मांझी जी पिछली बार से एक ग्राम कम ही मिला है, आपको फिर भी चुप्पी और उपेंद्र कुशवाहा की विरासत और उत्तराधिकारी की राजनीति की सोच कहां चली गई।

प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि, ये लोग सत्ता और स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकते हैं, ये दिख रहा है। भाजपा चाहे जितनी भी कवायद कर ले इस बार बिहार की जनता तेजस्वी जी के नेतृत्व में बदलाव की दिशा में मन बना चुकी है ,क्योंकि बिहार में सकारात्मक राजनीति और सकारात्मक सोच और बिहार को विकास परक तथा हर घर नौकरी देने का तेजस्वी जी के संकल्प को पूरा करने की दृष्टिगत बिहार की जनता मां बन चुकी है की इंडिया महागठबंधन की सरकार तेजस्वी जी के नेतृत्व में बनेगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।