बिहार पटना : आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन के चुनाव आयोग एवं कानूनी मामलों की समिति की बैठक संयोजक चितरंजन गगन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कांग्रेस से संजय कुमार पांडेय, राजद से मुकुंद सिंह, प्रमोद कुमार राम व मदन शर्मा, माले से कुमार परवेज़ और सीपीआई से उदय प्रताप सिंह शामिल थे.

बैठक में बूथ स्तर पर इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति तत्काल गठित करने का निर्णय किया गया ताकि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उसकी सही से जांच पड़ताल हो सके और फर्जी वोटरों को पकड़ा जा सके.

यह भी तय हुआ कि विधानसभा स्तर पर तत्काल वार रूम की स्थापना की जाए जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के सदस्य रहे ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया में किसी को गड़बड़ी करने का मौका न मिल सके.

राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि इंडिया गठबंधन मजबूती और एकताबद्ध होकर चुनाव के मैदान में उतरेगा और जीत हासिल करेगा।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।