Spread the love

छत्तीसगढ़, रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन नियमित अभियान चलाकर सभी जोन क्षेत्रों के भिन्न वार्डों के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओं की धरपकड़ की जा रही है।

इस क्रम में आज दिनांक 11 सितम्बर 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 42 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौठानों में भेजा गया।
धरपकड़ अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनो के विभिन्न मुख्य मार्गो में सघन अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विगत 40 दिनों में विभिन्न मुख्य सड़क मार्गो से 1956 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है।