Spread the love

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। पार्टी अध्‍यक्ष शीबू सोरेन को लिखे पत्र में उन्‍होंने कहा कि पार्टी की कार्यशैली और नीतियों ने उन्‍हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया है।

चंपई सोरेन कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्‍होंने झारखंड विधानसभा की सरायकेला सीट से भी इस्‍तीफा दे दिया है। श्री सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का उनका निर्णय झारखंड के लोगों के हित में है।