Spread the love

छत्तीसगढ़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव फिलहाल अमिताभ जैन ही बने रहेंगे। इस बाबत सोमवार की दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के फैसले पर सहमति जता दी है। जानकारी के  मुताबिक, भारत सरकार ने अमिताभ जैन को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया है। राज्य बनने के बाद एक्सटेंशन वाले अमिताभ जैन पहले चीफ सिकरेट्री होंगे।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी। और मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। पहला 1992 बैच के सुब्रत साहू, दूसरा 1993 बैच के केंद्र में प्रतिनियुक्त अमित अग्रवाल और तीसरा नाम 1994 बैच के मनोज पिंगुआ का था। लेकिन दोपहर बाद बिनेट बैठक में लिया गया ऐसा निर्णय।