Spread the love

छत्तीसगढ़, रायपुर : रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर मीनल चौबे और वार्ड 67 के पार्षद  ममता सोनू तिवारी ने सोमवार (30 जून) को श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर लगभग 43 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से विविध नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया.

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को स्वीकृति अनुसार नए विकास कार्य वार्ड 67 में शीघ्र प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाने निर्देशित किया है.

वार्ड 67 में एकमुश्त 43 लाख के नए विकास कार्य जनहित में प्रारम्भ करवाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से पार्षद ममता सोनू तिवारी ने रायपुर महापौर मीनल चौबे को धन्यवाद दिया.

जानकारी के मुताबिक जोन 5 के वार्ड कर्मांक 67 (भक्त माता कर्मा) के अंतर्गत आने वाले विनायका सिटी श्रीराम गार्डन के पास और श्रीराम नगर, शिवनगर, अयोध्या नगर, करण नगर, बीएसयूपी चंदन विहार में 19 लाख 95 हजार रूपये की नई पुलिया और सड़क का भी निर्माण शीघ्र कराया जायेगा.

महिला, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नगर निगम जोन 5 के कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर रामटेके एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थिति थे.