भोपाल : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 (समूह-5) के अंतर्गत पद कोड-01 रेडियोग्राफर एवं पद कोड-02 लेब टेक्नीशियन के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया के लिये काउंसलिंग 1 जुलाई से प्रारंभ की जा रही है।

परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थियों को काउंसलिंग संबंधी सूचना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://health.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे समय पर एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित रहें, जिससे उनकी नियुक्ति प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।