Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के द्वितीय संस्करण का आयोजन 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक षहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराश्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।

आज का पहला मैच राजनांदगांव पैंथर्स तथा बस्तर बायसंस के मध्य खेला गया। राजनांदगांव पैंथर्स ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

बस्तर बायसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाये। बस्तर बायसंस की ओर से अवनिष सिंह धालीवाल ने 18 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त राहुल प्रधान ने 24 रनों का योगदान दिया। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से ऐष्वर्य मार्या ने 3 विकेट तथा जिवेष भुटे ने 2 विकेट प्राप्त किये।

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स ने 13.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 142 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। राजनांदगांव पैथर्स की ओर से आषीश डहरीया ने 45 गेंदों में 82 रन नाबाद तथा कप्तान अजय मंडल ने 60 नाबाद रनों की पारी खेली।

राजनांदगांव पैंथर्स ने मैच 10 विकेट से जीत लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच – आषीश डहरीया
मोस्ट सिक्सेस – आषीश डहरीया