देश/छत्तीसगढ़ : सोने के दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत बढ़कर एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए हैं। सोने में तेजी की वजह मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का बढ़ना है।
एमसीएक्स पर सोना 1,108 रुपए या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला
एमसीएक्स पर सोना 1,108 रुपए या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को सोना 98,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बाद शुरुआती कारोबार में ही एमसीएक्स पर सोना 1 लाख रुपए के स्तर को पार कर 1,00,403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। दोपहर 2:35 पर सोना 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,00,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,06,639 रुपए प्रति किलो पर थी।