Spread the love

पटना, मधुबनी पेंटिंग के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गोदावरी दत्त के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद,पूर्व मुख्यमंत्री  राबड़ी देवी,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री  तेज प्रताप यादव,प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव  भोला यादव,  श्याम रजक,राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव  रणविजय साहू,प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ,प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने इनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

कहा कि मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा, इनके इसी योगदान के लिए इन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया और इनकी पेंटिंग जापान म्यूजियम में भी है इन्होंने देश-विदेश दोनों स्थान पर मिथिला पेंटिंग को पहचान दिलाई।