भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हो गया है । गुरुवार (26 December) रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे AIIMS में उनका निधन हुआ है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि देश आपका आभारी रहेगा सर. इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा. एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं. उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है.