रायपुर। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि की समाप्ति के बाद अब रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 के लिए कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। उप-निर्वाचन के लिए कुल 46 व्यक्तियों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनकी संवीक्षा के बाद 34 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। नामांकन वापसी के अंतिम दिन आज चार अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए। इस तरह अब कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं।
By Ali Ahmad | Published on: October 31st, 2024 - 3:05 PM (IST)
