Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में कच्छ क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई।
प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के दिन सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों के बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाने का क्रम बनाए रखा । यहां उन्होंने बीएसएफ,आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई। पीएम मोदी 11 साल में सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के बीच पहुंचे।

इससे पहले पीएम मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती और एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंच सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर मेरा प्रणाम। देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।” प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित परेड में भाग लिया और भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के एयर शो में भी मौजूद रहे ।