Spread the love

रायपुर 21 अक्टूबर 2024। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के पश्चात फाईनालाईज्ड किए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे सूची के आधार पर ईवीएम बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का मिलान स्ट्रॉग रूम में रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रखते समय कर सकते हैं। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन कर लिया गया है। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 266 मतदान केंद्र है। प्रथम रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया में 319 बीयू, 319 सीयू और 345 वीवीपैट का किया गया।

मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें इसकी प्रतियां प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।