रायपुर/20 अक्टूबर 2024। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन राजधानी के आर्शिवाद भवन में संपन्न हुआ। जिसमें दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुये।
दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन भरा जायेगा। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के तैयारी हमने पिछले दो महीने से शुरू कर दिया है। वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठके हो चुकी है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा को इस चुनाव से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन कांग्रेस के लिये यह चुनाव संजीवनी बूटी के समान है। इस सरकार में आरजकता माहौल है। इस 11 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 11 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नेकिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहने सुरक्षित नहीं है।
अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमने न्याय यात्रा निकाली, 6 दिन की यात्रा में गांव वाले से चर्चा किये, छोटे बच्चे, बुजुर्गो और सभी लोगो से मिले और देखा लेकिन गांव वाले के चहरे में कोई चमक नहीं है। सभी के मन में भाजपा सरकार के खिलाफ में डर समाया हुआ है, भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है। कांग्रेस सरकार में कानून का राज था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुयी है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार जैसे कलेक्टर एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर का बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है।
बैज ने कहा कि अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैण्ड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है और निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजने का काम सरेंडर करने का काम हो रहा है। पहले बलौदाबाजार में निर्दोष लोगो को षंडयत्र कर जेल भेजने का काम किया और साहू समाज के लोगों को टारगेट कर मारने का काम कर रहे है। विष्णुदेव का सुशासन नहीं बल्कि विष्णु कुशासन है और यह सरकार छत्तीसगढ़ में सिरियस किलर की तरह काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के जनता और लोगो, युवा के खिलाफ अन्याय करोगे तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है।
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम किया। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में विफल साबित हो चुकी है। अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है। छत्तीसगढ़ राज्य की आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।
बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार
दीपक बैज कहां की राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गयी, अंर्तराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानन व्यवस्था बिगड़ गयी है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जायेगी। सन 2000 में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ और जीतने उपचुननाव हुआ सबसे ज्यादा उपचुनाव कांग्रेस ने जीता है। दक्षिण के उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद है। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुके है, सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है।