रायपुर। Akwan Chakravat News. छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को बड़ी राहत का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है और फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सभी जिलों में फसल नुकसान का होगा सर्वे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई में हरसंभव मदद मिले।

फसल बीमा कराने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के नियमों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को योजना के तहत मिलने वाला लाभ मिल सके।

किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। फसल नुकसान का आकलन करने के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।