रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी।
बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक विषयों और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेशभर की नजरें रहेंगी।
