Spread the love

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता और आत्मीयता की मिसाल पेश करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई एवं उपहार भेंटकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दीपावली के अवसर पर जहां लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ त्योहार मना रहे हैं, वहीं पुलिस और यातायात पुलिस के जवान आम नागरिकों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने जवानों के बीच पहुंचकर उनके समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मंत्री गजेन्द्र यादव को अचानक अपने बीच पाकर ड्यूटी कर रहे जवानों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने जवानों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की और उनके सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।