Spread the love

रायपुर ।  श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या धाम पहुंच रहा है। इसी कड़ी में  धमतरी जिले के 133 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं को धमतरी, कुरूद से जनप्रतिनिधियों द्वारा फूलमाला पहनाकर और हरी झण्डी दिखाकर श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। दर्शनार्थियों में 100 ग्रामीण इलाकों के एवं 33 श्रद्धालु नगरीय इलाकों के रहने वाले है।

गौरतलब है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन, भोजन चाय नाश्ता, ठहरने सहित अन्य जरूरतों का समस्त प्रबंध शासन की ओर से निःशुल्क किया जाता है।

श्री रामलला के दर्शन के लिए गरियाबंद जिले से 94 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी दर्शनार्थियों को गुलाल लगाकर व पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दर्शनार्थियों को रायपुर लेकर आने वाली दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसी क्रम में आज गरियाबंद जिले के कुल 94 दर्शनार्थी आज अयोध्या धाम रवाना हुए। श्रद्धालुओं के देखरेख के लिए 4 अनुरक्षक भी शामिल है। ये दर्शनार्थी रायपुर से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम जाएंगे।
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु श्री योगेश शर्मा ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने श्री रामलला दर्शन के हम सब के सपने को पूरा किया है। सरकार की मदद से अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्रद्धालु श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।