Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।” बता दे की पूरा देश आज बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा का पर्व मना रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा “विजयादशमी के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे”।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।