आज दशहरा है। देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। राजधानी रायपुर में प्रमुख 5 जगहों पर रावण दहन होगा। सबसे बड़े कार्यक्रम WRS मैदान, BTI ग्राउंड और रावणभांटा मैदान में होंगे।
शहर की लगभग सभी आयोजन समितियों ने आतिशबाजी, रामलीला मंचन का कार्यक्रम रखा है। प्रदेश में भगवान राम को भांजा (छत्तीसगढ़ी में भांचा) माना जाता है। पूजा के बाद रावण पुतले का दहन होगा।
प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय WRS मैदान में प्रदेश के सबसे बड़े रावण पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां कोलकाता की टीम आतिशबाजी भी करेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द में भी रावण दहन होगा।