Spread the love

श्री नोएल टाटा को टाटा समूह के सहयोगी टाटा ट्रस्‍ट का निर्विरोध अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। श्री रतन टाटा के देहान्‍त के बाद आज बोर्ड की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया । श्री रतन टाटा का बुधवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

कौन है नोएल टाटा…

टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं  नोएल टाटा, इतना ही नहीं टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हैं। टाटा स्‍टील और वोल्‍टॉज सहित कई सूचीबद्ध कम्‍पनियों के बोर्ड में श्री नोएल टाटा सेवा देते हैं और श्री रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन बने नोएल

नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम से पढ़ाई की है। उन्हें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें और सर रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के तौर पर चुना गया है ।