Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित थी। संघ ने संबंधित जिला यूनियनों एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों को पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन प्राप्त करने, उनका निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण करने और आगे की प्रक्रिया के लिए अग्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

संघ ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए 30 अक्टूबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति से संपर्क किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने पर जोर दिया गया है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।