Spread the love

नई दिल्ली / रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। वे जगदलपुर में 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होंगी। बता दे की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निमंत्रण पत्र दिए थे जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की हैं। मां दंतेश्वरी को समर्पित बस्तर दशहरा अपनी अनूठी जनजातीय परंपराओं, लोक आस्था और सामुदायिक भागीदारी के लिए देशभर में पहचान रखता है। ऐसे में मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की प्रस्तावित उपस्थिति को बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार का विशेष महत्व है। यह आयोजन क्षेत्र की सामाजिक और सामुदायिक व्यवस्था की जीवंत तस्वीर पेश करता है। यहां पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों, सामाजिक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद की परंपरा दिखाई देती है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।