Spread the love

बिलासपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में नवरात्रि पर्व (दिनांक 03 से 12 अक्टूबर, 2024 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्रारा गाडियों का अस्थायी ठहराव एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की है ।

डोंगरगढ एवं रायपुर के बीच एक मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की  गयी है । डोंगरगढ से यह गाड़ी 08 एवं 09 अक्टूबर, 2024 को एवं रायपुर से 07 एवं 08 अक्टूबर, 2024 को चलेने की घोषणा की गयी थी अब इस गाड़ी का विस्तार कर दिनांक 08 से 13 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी ।

डोंगरगढ़-रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल
08766/08767