Spread the love

रायपुर। रायपुर शहर में लगातार हो रहे गौवंश की सड़को और गौठानों में सैकड़ो की मख्या मेवमौटो के ख़िलाफ़ आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज गौ वंशों के साथ आज प्रदर्शन किया और महापौर मीनल चौबे के शासकीय निवास में गौ वंशों को ले जा कर रखने का प्रयास किया । कांग्रेसजन आज लाखेनगर चौक में सबेरे इकट्ठे हो कर १ दर्जन के करीब गौ वंशों को साथ ले कर प्रदर्शन कर रहे थे जिनमे बछड़े भी थे । कांग्रेसजनों ने अपने हाथो में बैनर रखे हुए थे जिसमे अलग अलग वाक्यांश लिखे थे जिसमे “ मैं गौ माता हूँ , मैं आपको माता की तरह दूध दे कर पालती हूँ , मेरा भाजपा ने राजनीतिक उपयोग कर केंद्र में १२ साल की और २१ राज्यो में अपनी पार्टी की सरकारे बना ली लेकिन सरकारो के बनने के बाद वो मुझे भूल गए है । कभी मेरे नाम मॉब लिंचिंग हो जाती है कभी ध्रुवीकरण कभी संगठन बन जाते है लेकिन शंकराचार्य अधिमुक्तेश्वरानंद और अन्य संतों के माँग के बाद भी मुझे अभी तक बचाने के उपयोग नहीं किए जा रहे है , मेरी सड़को पर मौत हो जाती है , गौठान ना होने के कारण गौठानो में सैकड़ो की संख्या में गौवंश मारे जा रहे है । १२ साल में केंद्र सरकार गौमांस निर्यात के ख़िलाफ़ अधिनियम नहीं बना रही है । मेरे नाम पर बने महापौर और जिला पंचायत , पंचायत में मेरी हालत सबसे ज़्यादा ख़राब है । मेरा राजनीतिक उपयोग कर भाजपा के सांसद , विधायक , महापौर , पार्षद , सरपंच सब मुझे भूल गए है और मेरी रहने और खाने की व्यवस्था तक नहीं कर पा रहे है ।
शहर कांग्रेस के नेताओं ने अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर जम कर नारे बाजी कर प्रदर्शन चौक में किया और जी ई रोड स्थित महापौर मीनल चौबे के बंगले की और गौ वंशों के साथ निकले । महापौरों का शासकीय बंगला जो कई एकड़ में है इसमें २००-३०० गौ वंश आराम से रह सकती है और वहाँ निगम के तैनात शासकीय और प्लेसमेंट कर्मचारी जो दर्जनों की संख्या में वहाँ कार्यरत है वो इनकी देखभाल कर सकते है । बड़ी संख्या में निकले कांग्रेसजनों और गौ वंशों को पुलिस एवं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने आ कर राजकुमार कॉलेज के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया और गौ वंशों को पकड़ कर ले जाने का प्रयास किया जिसका कांग्रेस जनों ने विरोध किया । उच्च अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए १० दिन का समय मांगा । कांग्रेसजनों ने चेतावनी देते हुए की अगर इन विरोधी के बाद भी सड़को पर गौ वंश की मौत होती है तो मंत्रियों , विधायकों , सांसद और अधिकारियों के बंगलों में गौ माताओ और नंदी महाराजों को ले कर बांधा जाएगा ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर ने पिछले १ माह में फुन्दहर, बोरिया , भानपुरी , कोटा , फफ़ाडीह, लालपुर , बिरगांव, डुमरतराई में १०० से ज़्यादा है वंशों की मौत के लिए महापौर मीनल चौबे , आयुक्त शम्बूक मिश्रा और सांसद विधायकों को दोषी बताया है जिन्होंने गौ माता के नाम पर राजनीति कर वोट ले लिया पद में आ कर गौ माता को ही भूल गए और सड़को और गौ ठान इन गौ वंशोंके लिए कब्रगाह बन गए है और इनके सड़को पर रहने से दर्जनों इंसानों की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है । नगर निगम ना गौठान बना पा रहा है ना ही गौ वंशों का संरक्षण कर पा रहा है । केंद्र सरकार द्वारा भी है वंश की रक्षा के लिए कोई अधिनियम नहीं लाए जा रहे है और ना ही गौ मांस का निर्यात भारत से प्रतिबंधित किया जा रहा है जो सरकार की स्वार्थपरक नीति को दर्शाता है । बीफ एक्सपोर्टर से चंदा पार्टी के लिए लेना इस अधिनियम को ना लाने का बड़ा कारण है ।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम में भाजपा का शासन आने के बाद गौवंश की सुरक्षा को लेकर किए गए तमाम दावों की पोल खुल रही है। सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा है, जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर निगम को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गौमाता को लेकर केवल बयानबाजी और राजनीति करने से काम नहीं चलेगा, उनके लिए जमीन पर व्यवस्था करनी होगी।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने गौमाता के नाम पर जनता से बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद गौमाता की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। सड़कों पर दुर्घटनाओं में गौवंश की मौत हो रही है और गौठानों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सरकार को गौमाता के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनकी जान बचाने के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए।
आज के कार्यक्रम में श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा,कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद चौबे ,सूर्यमणि मिश्रा, ज्ञानेश शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, सुशांत डे, डॉ अनु राम साहू, अविनय दुबे, दीपक चौबे, सुरेश धीवर, ओम श्रीवास, अनील रायचूरा, सुजीत सिंह, संदीप शर्मा, जावेद नक्वी, सुधा सरोज,जीतू भारती, हिरेंद्र देवांगन, सुयश शर्मा, मिलिंद गौतम, कमल घीतलहरे, सुनीता शर्मा, सत्यनारायण नायक,बंसी कन्नौजे,देव कुमार साहू,सत्तू सिंह, मुन्ना मिश्रा, प्रदीप देवांगन, प्रीति सोनी, ईश्वर चक्रधारी, वेंकट कुमार, जितेंद्र यादव, सागर टांडी, नागेंद्र वोरा, राजू नायक, नागेंद्र तिवारी, डॉ विष्णु सिंह राजपूत, मनोज सोनकर,ऋषि देवांगन, प्रतीक तिवारी, ब्रह्मा सोनकर, अनीश मनिहार,झूमुक लाल निषाद, द्रव व्रत श्रीवास,रघुवीर सिंह बागल, मुकेश कुकरेजा,वीरेंद्र देवांगन,गावेश साहू,सितेंद्र सिंह ठाकुर,सुधीर बंजारे, देवेंद्र पावार,मोहसिन खान, अभिषेक निर्मलकर, टीकम सोनकर, नवीन भारती, अजीत, मुद्दत अली, योगेश दीक्षित, बाबूलाल पानीवात, भोला विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसमैन उपस्थित थे ।
श्रीकुमार शंकर मेनन