रायपुर : रायपुर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुशालपुर रिंग रोड-1 स्थित एक व्यावसायिक भवन को तोड़ दिया। यह भवन करीब 1500 वर्ग फीट जमीन पर बिना अनुमति जी+1 (ग्राउंड प्लस वन) के रूप में बनाया गया था।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 नगर निवेश विभाग की टीम ने कार्रवाई की।