Spread the love

Bihar News,पटना। राज्य के वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। यदि आपके वाहन पर जाति सूचक स्लोगन, शब्द या स्टीकर लगे हुए हैं, तो उन्हें तुरंत हटा लें। परिवहन विभाग ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी वाहन मालिक एक महीने के अंदर अपने वाहनों से ऐसे जाति सूचक शब्द या स्टीकर हटा लें। विभाग के अनुसार, एक महीने की अवधि समाप्त होने के बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर इसकी सख्ती से जांच की जाएगी। नियम का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 177 व 179 के तहत दो हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे इस दिशा में ध्यान दें और कानूनी परेशानी से बचें।