Spread the love

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री नितिन चौबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार  नितिन चौबे जी के निधन का समाचार बहुत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्री नितिन चौबे जनतंत्र टी.व्ही. के छत्तीसगढ़ प्रमुख थे।