देश

75वीं संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों से आग्रह किया, 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम करें

नईदिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों से आग्रह किया कि वे संवैधानिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाएं और अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करें।

भारतीय संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान का उल्लेख एक जीवित और प्रगतिशील दस्तावेज के रूप में किया है। इसके जरिये देश ने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लक्ष्यों को हासिल किया है। संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के सेन्ट्रल हॉल ऑफ संविधान सदन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरकार ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए हाल के वर्षों में कई उपाय किये हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबों को अपने मकान मिल रहे हैं और देश में विश्व स्तरीय अवसंरचना विकसित की जा रही है। राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किये जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम ने महिला शक्तिकरण के नए युग को सृजित किया है।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

5 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

5 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

7 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

8 hours ago